बेदराम साहू ने बताया कि
कल 08/12/022 को सुबह अखबार के माध्यम से जानकारी मिला मेरे व पार्षद खेमलाल साहू, ओमप्रकाश साहू के खिलाफ काग्रेस विधायक व महापौर के द्वारा FIR दर्ज किया गया है जिस पर गिरफ्तारी देने हम उरला थाना पहुँचे साथ मे सैकड़ो नगरवासी पहुँच पुलिस प्रशासन से आपनी गिरफ्तारी दिया एक पक्षीय कार्यवाही भडकते हुए पुलिस की कांग्रेसी विचारधारा कोसते हुए छत्तीसगढ़ महतारी अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद बेदराम साहू ने कडी शब्दो मे पुलिस थाना उरला को कहा की बीरगांव नगर निगम के महापौर नन्दलाल देवांगन व जल विभाग के अध्यक्ष इकराम अहमद के व्दारा पुलिस के समक्ष हम महिलाओं को धमकाने व दुर्व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराए थे उस पर कार्यवाही क्यो नही किया गया दो दिन के भीतर आपराध दर्ज कर कडी कार्यवाही करने करे अन्यथा उरला थाना का उग्र घेराव किया जायेगा
दिनांक 04/12/022 को बीरगांव के बुधवारी बाजार में सब्जी व्यापारी के बुलाने पर हम पहुँचे थे लोग ने बताया की 25 – 30 वर्षो से लगातार सब्जी बेचकर अपना और परिवार का जीवनयापन करते आ रहे है, लेकिन बुधवारी बाजार में पानी टंकी बनाने के नाम पर निगम के अधिकारियों द्वारा हमें शनिवार को दोपहर सूचना दी गई कि सोमवार से बुधवारी बाजार में सब्जी बेचने वाले बाजार नहीं लगाने कहा गया, उक्त सूचना के बाद रोजी रोटी छीन जाने की चिंता से घबराये लगभग पचास सब्जी विक्रेता रविवार छुट्टी के दिन होने के कारण अपने गांव के निर्वाचित मुखिया महापौर नंदलाल देवांगन के निवास में मिलने गए उनके अनुरोध पर हम पार्षद बेदराम साहू व पार्षद खेमलाल साहू भी चर्चा करने साथ में गये थे, हम सब उनके घर के बाहर खड़े होकर महापौर से मिलने सूचना भेजे थे लेकिन महापौर के सरकारी कर्मचारी ने आकर बताया कि महापौर घर पर आप लोगों से मिलना नही चाहते बोले और हम सबको चलो भागो कहकर भगाने लगे,, तभी भीड़ में उपस्थित कुछ महिलाओं ने नाराज होकर महापौर बाहर आवो कहकर नारेबाजी किया, इस बीच बहुत से पुलिस वाले जल विभाग के अध्यक्ष इकराम अहमद के साथ महापौर के निवास पहुंच गए , कुछ देर बाद चर्चा के लिये पांच लोगों को महापौर के घर के अंदर बने आफिस में बुलाया गया जिसमें मुन्नी बाई साहू, प्रमिला साहू, बिमला निषाद, रुखमणी कुर्रे , मीना बंजारे, ओमप्रकाश साहू भीतर गये, हम पांचो को देखते ही महापौर नंदलाल देवांगन आग बबूला हो गए और महिलाओं से बोले कि तुम लोग सब कचरे हो , मेरे घर आने की तुम लोगों ने हिम्मत कैसे की, तुम लोगों की नेतागिरी तुम्हारे पिछवाड़े में घुसा दुंगा, जो करना है कर लो पानी टंकी वहीं बनेगा, यहां आकर चिल्ला रहे हो, जाओ भूखे मरोगे तब नेतागिरी समझ में आ जायेगा, पुलिस के उच्च अधिकारी जो उस समय वहां उपस्थित था महापौर के द्वारा महिलाओं पर बोले जा रहे अपशब्दों से उन्हें भी बुरा लगा तभी तो उन्होने खुद होकर महापौर को अपशब्दों के प्रयोग करने से टोका और रोका,, बीच बीच में जल विभाग के अध्यक्ष इकराम अहमद भी पुलिस वालों की उपस्थिति में महिलाओं से दुर्व्यवहार कर रहे थे , महापौर नंदलाल देवांगन और इकराम अहमद द्वारा महिलाओं से किये गये बदतमीज़ी और दुर्व्यवहार से हम व्यथित है तथा मानसिक रूप से भयभीत है,, हम महिलाओं के साथ महापौर द्वारा अपने घर के भीतर की गई शर्मनाक हरकत और बेईज्जती से हम बेहद दुखी है , कृपया सी सी टी वी में कैद रिकार्डिंग की जांच कर दोनो पर कडी कार्यवाही करें !!

प्रमुख रूप से उपस्थित पार्षद बेदराम साहू पार्षद खेमलाल साहू एवज देवांगन पार्षद अश्वनी चान्दरे पार्षद होरी लाल देवांगन ओम प्रकाश साहू राजकुमार साहू लोकनाथ साहू रजत साहू योगेश साहू जीवन साहू जितेन साहू दुर्गेश साहू यशवंत पाटील जितेन यादव अश्वनी जंघेल भूपेंद्र साहू मुन्नी बाई साहू भूषण साहू नानकचन्द साहू रुकमणी कुर्रे भागो देवांगन मनोज गुप्ता कौशल्या हेमिन ढीमर मीना खान मलिक साह रमेश गोपाल वर्मा प्रतिभा रमौतिन वर्मा सुशीला नागेश्वरी उषा देवी निषाद परमेश्वर पटेल कुंभकरण ताराबाई सावित्री देवांगन मीराबाई निषाद दुर्गा दुर्गा साहू आदि हजारों नगरवासी उपस्थित थे

