प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना को लेकर रायपुर ग्रामीण क्षेत्र भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व विधायक नंद कुमार साहू जितेंद्र धुरंधर हरि ओम साहू गजनेंद्र वर्मा रूपेश यादव सहयोगी नागेश साहू आज रायपुर के माननीय सांसद श्री सुनील सोनी से मुलाकात की और रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के सेजबहार ग्राम पंचायत वार्ड क्र 20 के रहवासियों के लिए जल जीवन मिशन योजना लाभ दिलाने की मांग की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री राहुल ठाकुर के ने बाताया की वार्ड क्र 20 के रहवासियों को गंदा पानी पीने को मजबूर है। साथ ही यहां के लोगों को इस पानी के लिए भारी टैक्स (200 मासिक रूपया) चुकाना पड़ता है जबकि सेजबहार ग्राम पंचायत के अन्य वार्डो में मात्र 100 रूपया टैक्स लगता है इसलिए वार्ड क्र 20 के रहवासियों के लिए जल जीवन मिशन योजना लाभ मिलना चाहिए ताकि आम जनता को साफ स्वच्छ जल लोगो को मिल सके। इस योजना के तहत निशुल्क नल कनेक्शन दिया जाता है। सेजबहार ग्राम पंचायत वार्ड क्र 20 के रहवासियों के लिए यात्री प्रतीक्षालय की भी मांग की जिसे रायपुर के माननीय सांसद श्री सुनील सोनी ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।


