भारतीय मौसम और घूमने का नाता एकदम बराबर रहता है। सर्दी में गर्म जगह, बर्फबारी में पहाड़ी जगह, गर्मी में भी पहाड़ी और मानसून में रोमांटिक जगह घूमने का एक अलग ही मज़ा है।
युमथांग वैली
नॉर्थ-ईस्ट में ऐसी कई बेहतरीन और अद्भुत जगहें हैं जहां घूमने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन अगर आप पार्टनर संग घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर सिक्किम में मौजूद युमथांग वैली ज़रूर पहुंचें।
हिमालय की पर्वत और हजारों किस्म के फूलों की खूबसूरती से ढकी यह वैली प्रकृति का अद्भुत नमूना माना जाता है। इस फेमस वैली लगभग 25 से अधिक किस्म के फूलों की प्रजातियों को देख सकते हैं। वैली घूमने के अलावा यहां आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
वैली ऑफ फ्लावर
भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक यानी उत्तराखंड में मौजूद वैली ऑफ़ फ्लावर घूमने के लिए भला कौन नहीं जाना चाहेगा। यह एक ऐसी जगह है जहां जाने के लिए व्यक्ति दूसरी दुनिया में खो जाता है।
दुनिया भर में रंगीन और अविश्वसनीय फूलों के लिए प्रसिद्ध यह वैली स्प्रिंग सीजन में है। कहा जाता है कि यहां यहां फूलों की 300 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें एनीमोन, जेरेनियम, प्राइमुलस, ब्लू पोस्पी और ब्लूबेल शामिल हैं। इस वैली में सिर्फ फूल ही नहीं बल्कि विलुप्त हो चुकी तितलियों को भी देखने का मौका मिल सकता है।
मुन्नार वैली
समुद्री तट और खूबसूरत फूलों का मिलाप अगर एक साथ भारत के राज्य में देखना हो तो केरल से बेहतरीन कोई राज्य नहीं हो सकता है। जी हां, केरल में मुन्नार में मौजूद मुन्नार वैली कुछ इसी तरह का नज़ारा प्रस्तुत करता है।
अगर आप स्प्रिंग सीजन में पार्टनर के साथ लैवेंडर फूलों की हसीन और मोहित खुशबू के बीच घूमना चाहते हैं तो फिर आपको मुन्नार ज़रूर पहुंचना चाहिए। इस वैली में घूमने के अलावा आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। समुद्र तट के किनारे पार्टनर संग हसीन पल भी बिता सकते हैं। एक से एक बेहतरीन वाटर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।
कास प्लैट्यू
कास प्लैट्यू ऑफ़ फ्लावर्स भारत की एक ऐसी जगह जिकसी तुलना फॉरेन डेस्टिनेशन्स से की जाती है। इस जगह की सबसे बड़ी खासियत है कि UNESCO की वर्ल्ड हेरीटेज साइट में लिस्टेड इस जगह पर लगभग 850 से ज्यादा फूलों की प्रजातियां मौजूद हैं। यहां ऐसे कई विलुप्त फूल हैं जिनका मुरझाने और खिलने का सिलसिला स्प्रिंग सीजन में चलते रहता है।
शायद आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह जगह किधर है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह महाराष्ट्र के सतारा जिले मौजूद है। यह जगह इस कदर फेमस है कि स्प्रिंग सीजन में कई कपल्स घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट छत्तीसगढ़ की आवाम समाचार पत्र के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

