*पति के खिलाफ दर्ज की शिकायतदीया और बाती हम’ एक्ट्रेस प्राची तेहलान की शादी मुश्किल में,*
शो दीया और बाती हम से दर्शकों के दिलों में छा जाने वालीं प्राची तेहलान ने हाल ही में अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। एक्ट्रेस ने इसके साथ ही पति का एक वीडियो भी शेयर किया है।शो दीया बाती हम की एक्ट्रेस प्राची तेहलान ने 2 साल पहले अपने बॉयफ्रेंड रोहित सराहा से शादी की थी। हालांकि अब उनकी शादी मुश्किल में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राची ने अपने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हथियार चलाते दिख रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी कन्फर्म कर दिया है कि प्राची ने सच में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। बता दें कि इससे पहले प्राची ने अपने पति का वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया और उसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया।ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्राची इस वक्त काफी डरी हुई हैं और अपने घर से कम निकल रही हैं। हालांकि दोनों के बीच अनबन किस बात की चल रही है, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
वैसे बता दें कि प्राची द्वारा शेयर किए गए रोहित के वीडियो को एक पत्रकार ने भी शेयर किया और बताया कि प्राची ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।
कोविड के दौरान की शादी
प्राची ने रोहित से कोविड के दौरान शादी की थी। अपनी शादी को लेकर प्राची ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों एक-दूसरे को 8 साल से जानते हैं। काफी समय से दोनों साथ थे, लेकिन फिर कुछ वजह से दोनों अलग हो गए। वहीं कोविड भी आ गया जिससे उनकी दूरी और बढ़ गई। फिर दोनों को ये दूरी ही पास लाई और दोनों फिर साथ हो गए। इसके बाद रोहित ने प्राची को शादी के लिए प्रपोज किया और प्राची ने भी हां कर दिया था। दोनों ने फिर परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच शादी की। शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई थीं।
बता दें कि प्राची ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो दीया और बाती हम से की। इस फिल्म में प्राची, संध्या और सूरज की बेटी का किरदार निभा रही थीं। इसके बाद प्राची ने शो इक्यावन में काम किया। वहीं इसके साथ ही उन्होंने फिल्मों में भी अपना करियर बनाना शुरू किया। साल 2017 में प्राची ने पंजाबी फिल्मों में काम करना शुरू किया। इसके बाद साल 2019 में प्राची की मलयालम फिल्म ममंगम रिलीज हुई। फिर साल 2021 में वह तेलुगु फिल्म में नजर आईं।

