सत्या मौर्य छत्तीसगढ़ की आवाम सिटी चीफ रिपोर्टर पत्थलगांव – पंचायती धर्मशाला में पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने सरपंच व पंचायत सचिवों की बैठक ली। विधायक ने कहा कि गांवों के विकास के लिए शासन प्रतिबद्ध है। गांवों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने प्राथमिकता के साथ काम किए जा रहे हैं निर्माण कार्य को पूर्ण कराने पंचायत प्रतिनिधि जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। विधायक ने कहा कि गांवों के विकास के लिए शासन प्रतिबद्ध है। गांवों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए पंचायत प्रतिनिधि जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।बैठक में छग गौसेवा आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुकृत सिंग, पूर्व बिडीसी ललित शर्मा के अलावा एसडीएम आर एस लाल,जनपद पंचायत सीईओ संजय सिंह,वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी,पंचायत इंस्पेक्टर लालजीत पैंकरा भी मौजूद थे।मौके पर विधायक ने सभी गांवो में चल रहे निर्माण कार्यों की बारी-बारी से जानकारी ली और अधूरे पड़े एवम शुरू नही हुए निर्माण कार्यों को समय सीमा के पूर्व तत्काल कार्य प्रारंभ करने को आदेश किये।

बैठक में विधायक ने सरपंच एवं पंचायत सचिवों को कार्य के दौरान आने वाली दिक्कतों के बारे में भी पूछा और निराकरण करने का भरोसा दिलाया। विधायक ने बताया कि बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणानुसार हमारी सरकार आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है। देवगुड़ी सरना की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए पंचायतो में देवगुडी चबूतरा, देव स्थल, देवगुड़ी निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जा रही है। इस कार्य को जिम्मेदारी के साथ प्राथमिकता से पूर्ण किए जाने की आवश्यकता है।

