ऐसा होने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है जिस कारण वजन कम होना शुरू हो जाता है. लेकिन अगर आप केवल इन ड्रिंक्स के माध्यम से वजन कम करने का सोच रहे हैं तो ऐसा संभव नहीं है क्योंकि आप को अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना होगा. अगर आप इसके साथ नींबू और चिया सीड्स से बनने वाली इस ड्रिंक का प्रयोग करना चाहते हैं तो आपको वजन कम करने में जरूर मदद मिलेगी. आइए जानते हैं इस ड्रिंक के बारे में.
सबसे पहले दो चम्मच चिया सीड्स, एक चम्मच नींबू का रस और एक छोटी चम्मच शहद लें. अब दो कप पानी को गैस पर उबलने के लिए रख दें. इसके बाद चिया सीड्स, शहद और नींबू को इस पानी के साथ मिक्स कर दें. कुछ समय का इंतजार करें ताकि सारी चीजें एक दूसरे में मिक्स हो सकें. इसके बाद इसे छान लें और पीलें.
मिलते हैं कई पोषक तत्व
इस ड्रिंक में बहुत सारे पौष्टिक तत्व भी होते हैं जैसे प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स जो आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं. केवल सेहत ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी यह पौष्टिक तत्व लाभदायक होते हैं. इनसे आपकी एनर्जी लेवल भी बढ़ती है, जिससे एक्सरसाइज करते समय और ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया जा सकता है.

