शहीद नंदकुमार पटेल शास. महाविद्यालय बीरगांव, रायपुर (छ.ग.) में आज दिनांक 01.12.2022 को प्राचार्य डॉ. प्रीति तिवारी की अध्यक्षता में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राष्ट्रीय एड्स दिवस के अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उक्त प्रतियोगिता में साज-सज्जा, लेखनकला एवं संपूर्ण प्रभाव श्रेणी अंतर्गत प्रथम स्थान संध्या अर्जुनवार, बी.एस-सी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान श्यामा धु्रव, बी.एस-सी तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान दामिनी साहू, बी.एस-सी प्रथम वर्ष द्वारा प्राप्त किया गया। विजेता प्रतिभागियों को यूथ रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

महाविद्यालय में अध्यनरत् छात्र-छात्राओं द्वारा एड्स रोग से बचाव संबंधी जागरूकता पोस्टर एवं बैनर सहित बीरगांव क्षेत्र में रैली निकाली गई।
कोविड-19 से बचाव हेतु वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त वैक्सीनेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।

