संयुक्त राष्ट्र संघ की 2021 की र्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के मुताबिक फिनलैंड को दुनिया के सबसे खुशहाल देश की उपाधि दी गई है। फिनलैंड अपने मौसम और लाइफस्टाइल की वजह से काफी मशहूर है। यहां दिन के मुकाबले रात ज्यादा होती है। यह देश काफी ठंडा है, इसलिए गर्मियों में घूमने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट मानी जाती है। यहां आकर आप गर्मी जैसी चीज भूल ही जाएंगे। अगर आप अपने पार्टनर के साथ यहां हनीमून मनाना चाहते हैं, तो चलिए आपको यहां की अन्य खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं –
![]()
बर्फ से ढकी जगह, जहां कई हाईकिंग ट्रेल्स और स्की रिजॉर्ट मौजूद हैं। सारीसेल्का उत्तरी फिनलैंड के केंद्र में स्थित हनीमून मनाने वालों के लिए एक आदर्श स्थान है। प्रसिद्ध हस्की स्लेज राइड्स से लेकर ऑरोरा बोरेलिस के नाटकीय प्रदर्शन को देखने तक, सारीसेल्का आपको एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होने देगी। उरहो केककोनेन नेशनल पार्क, लेक इनारी, लुओस्टो, किइलोपा, रेनडियर फार्म, यलास आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां घूमने का खर्चा प्रति व्यक्ति एक दिन का 19,650 रुपए के आसपास आ सकता है।
![]()
हेलसिंकी फिनलैंड की राजधानी है, जो अपने शानदार तटों और खाड़ी के लिए मशहूर है। आप इस शहर में कई दर्शनीय स्थल, द्वीपों, संगीत, कला, स्ट्रीट फूड, पब, अंगूर के बाग, संस्कृति आदि का मेलजोल देख सकते हैं। इस शहर को “बाल्टिक की बेटी” के रूप में भी जाना जाता है और इसकी स्थापना 15वीं शताब्दी में हुई थी। आज यह एक अंतरराष्ट्रीय महानगरीय शहर है जिसे अक्सर विदेशी पर्यटकों द्वारा देखा जाता है। इस शहर की यात्रा के लिए गर्मी का समय सबसे अच्छा है। सुमेनलिन्ना किला, लिन्नानमाकी, सिबेलियस स्मारक, फ़िनलैंडिया हॉल, डिज़ाइन संग्रहालय, आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां घूमने का खर्चा प्रति व्यक्ति एक दिन का 18,100 रुपए के आसपास आ सकता है।
![]()
हमीनलिन्ना एक नगर पालिका है जिसमें लगभग 68000 निवासी तवास्तिया के केंद्र में स्थित हैं जो एक ऐतिहासिक प्रांत है। हमीनलिन्ना सबसे पुराने अंतर्देशीय शहरों में से एक है जिसका काफी ऐतिहासिक महत्व रहा है और लोकप्रिय क्षेत्रीय केंद्रों में से एक है। सभी प्रकार की प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर, यह पूरे साल यूरोप आने वाले अरबों पर्यटकों को आकर्षित करता है। हैम कैसल, फिनलैंड का आर्टिलरी म्यूजियम, स्कोगस्टर म्यूजियम, आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां घूमने का खर्चा प्रति व्यक्ति एक दिन का 20,000 रुपए के
![]()
रोवानीमी उत्तरी फिनलैंड में लैपलैंड की राजधानी है। यह फिनलैंड के सबसे उत्तरी प्रांत की प्रशासनिक राजधानी और वाणिज्यिक केंद्र है। यह शहर आर्कटिक सर्कल के दक्षिण से लगभग 6 किमी दूर औनस्वारा और कोरकलोवारा की पहाड़ियों के बीच में स्थित है। रोवानीमी फिनलैंड में घूमने के लिए कुछ आदर्श स्थानों में से एक है, जहाँ आप मछली पकड़ने, हाईकिंग करने आदि एक्टिविटीज कर सकते हैं। आर्कटिकम साइंस म्यूज़ियम, रानुआ वाइल्डलाइफ पार्क, सांता पार्क, उरहो केककोनेन नेशनल पार्क, पिल्के हाउस, आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां घूमने का खर्चा प्रति व्यक्ति एक दिन का 9,000 रुपए के आसपास आ सकता है।
![]()
फिनलैंड की खाड़ी के तट पर बसे, एस्पू देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के लिए प्रसिद्ध है। एस्पू राजधानी हेलसिंकी और सुंदर वंता के साथ अपनी सीमाओं को साझा करता है। लगभग 528.03 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला, एस्पू देश का दूसरा आबादी वाला शहर है। शहर के समृद्ध जीव-जंतु और वनस्पतियां भी इसकी आकर्षक प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। प्रमुख स्थानों में नुक्सियो नेशनल पार्क, सेरेना वाटर पार्क, तुर्कू कैसल, अबोआ वेटस और एर्स नोवा, फोरम मैरिनम मैरीटाइम सेंटर और एस्पू म्यूज़ियम ऑफ़ मॉडर्न आर्ट शामिल हैं। यहां घूमने का खर्चा प्रति व्यक्ति एक दिन का 16,000 रुपए के आसपास आ सकता है।
![]()
एक छोटा सा शहर है, जहां हनीमून कपल्स के देखने के लिए यहां बहुत कुछ है। सैवोन्लिना साइमा के प्रसिद्ध झील क्षेत्र के मूल में स्थित है। संस्कृति में समृद्ध और प्रकृति और संगीत में उच्च होने के कारण, सैवोन्लिना अपने समृद्ध जीवों के लिए भी प्रसिद्ध है। और अगर सआपके पास कुछ समय और बचता है है तो यहां की मशहूर साइमा सील्स को भी अवश्य देखें। ओलाविनलिना, लुस्टो फ़ॉरेस्ट म्यूज़ियम, केरीमाकी चर्च, पंकहार्जू समरलैंड, पुसुसिल्टा, यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां घूमने का खर्चा प्रति व्यक्ति एक दिन का 13,300 रुपए के आसपास आ सकता है।
![]()
अगर आप फिनलैंड हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं, तो आपको किट्टिला शहर को भी देखने जरूर जाना चाहिए। आर्कटिक सर्कल के उत्तर में कुछ हिस्सा स्थित होने की वजह से किट्टिलासबसे ठंडा शहर माना जाता है। ये जगह दुनिया भर के यात्रियों को अपनी स्नोशूइंग और स्कीइंग एक्टिविटीज की वजह से अपनी ओर आकर्षित करती है। लेवी, लेमेनजोकी नेशनल पार्क, सेरेस्टोनीमेन म्यूजियोसाटियो, इसो-येलस हिहतोस्कस, आदि यहां प्रमुख स्थान हैं। यहां घूमने का खर्चा प्रति व्यक्ति एक दिन का 17,250 रुपए के आसपास आ सकता है।

