क्या आप जानते हैं हल्दी और दूध का मिश्रण त्वचा के लिए एक बेहतरीन क्लींजर साबित हो सकता है? यह त्वचा की गहराई से सफाई के लिए एक पारंपरिक और प्राचीन घरेलू नुस्खा है, जो बहुत कारगर भी है। आप नियमित चेहरा साफ करने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन इससे चेहरा कैसे साफ करें ? इसको लेकर लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं। इस लेख में हम आपको हल्दी और दूध से चेहरा साफ करने के तरीके बता रहे हैं।
1. फेस पैक बनाएं
आप चेहरे पर कच्चे दूध और हल्दी का फेस पैक बनाकर भी अप्लाई कर सकते हैं, इससे भी त्वचा की गंदगी, टॉक्सिन्स और डेड स्किन साफ करने में काफी मदद मिलेगी। इसके लिए आपको एक बाउल में एक चम्मच चंदन पाउडर या मुल्तानी मिट्टी लेनी है, फिर इसमें 2-3 चम्मच कच्चा दूध और चुटकी भर हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करना है। एक स्मूथ पेस्ट बना लें। अब सादे पानी से चेहरा धोकर सुखाएं और इस फेस पैक को अप्लाई करें। 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर छोड़ दें, फिर उसके बाद धो लें।
2. सीधे तौर लगाएं
आप दूध में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाकर, इसका प्रयोग चेहरे की सफाई के लिए कर सकते हैं। इसका प्रयोग बहुत आसान भी है। बस आपको 1 बाउल में 2 चम्मच दूध और चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स करना है। फिर रूई या कॉटन बॉल को इसमें डुबोकर चेहरे की सफाई के लिए प्रयोग करें। ऐसा तब तक करें जब तक कि मिश्रण खत्म न हो जाए।
3. स्क्रब की तरह प्रयोग करें
चेहरे की डेड स्किन और टॉक्सिन्स को रिमूव करने के लिए आप दूध और हल्दी से स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बाउल में 1 छोटा चम्मच ओट्स या दलिया पिसा हुए लेना है, फिर इसमें जरूरत के अनुसार कच्चा दूध और चुटकी भर हल्दी डालकर मिक्स करना है। कुछ देर के लिए छोड़ दें, इससे मिश्रण थोड़ा फूल जाएगा। उसके बाद चेहरे पर सामान्य स्क्रब की तरह प्रयोग करें। 4-5 मिनट सर्कुलर मोशन में मसाज करें, फिर 5 मिनट के लिए चेहरे पर छोड़ दें, उसके बाद धो लें। धोने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. छत्तीसगढ़ की आवाम समाचार पत्र इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

