भगत मिरै
तीन दिवसीय गिरौधपुरी महोत्सव शुरू की मांग , सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनंन ने मुख्यमंत्री को गिरौदपुरी नाम की महत्ता ख्याति और गरिमा को ध्यान रखते हुए राजिम महोत्सव की तर्ज पर गिरौदपुरी धाम मेला के अवसर पर 3दिवसीय गिरौदपुरी महोत्सव प्रारंभ किये जानें हेतु मांग पत्र दिया है। गौरतलब है कि सतनाम पर्वतक बाबा गुरू घासीदास के जन्म स्थलों गिरौदपुरी धाम का मेला देश प्रदेश के करोड़ों लोगों के आस्था का केंद्र है मनोरम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ हैं 3दिवसीय मेला में देशभर से लाखों कि संख्या में सर्वर सर्व समाज के दर्शनार्थी दर्शन को पहुंचते हैं गिरौदपुरी महोत्सव के प्रारंभ होने से संस्कृतिक रुप से भी गिरौदपुरी की ख्याति बढ़ेगी एवं दर्शनार्थियों को रात्रि कालीन उचित व्यवस्था मिल सकेगी

