जिला खनिज संस्थान बिलासपुर में विकास सहायक, सहायक ग्रेड-03 और भृत्य के पदों में भर्ती कार्यालय बिलासपुर जिला खनिज संस्थान बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा व्यवस्थापक, छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास एवं सचिव, छ.ग. शासन खनिज साधन विभाग में भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 29 सितंबर 2022 तक रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
विकास सहायक
सहायक ग्रेड-03
भृत्य
पदों की संख्या – कुल 06 पद
विभाग का नाम – कार्यालय बिलासपुर जिला खनिज संस्थान बिलासपुर (छ.ग.) महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 01-09-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 29-09-2022 आयु सीमा:–
अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2022 को 18 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छ.ग. राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा छ.ग. राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 में 5 वर्ष की छूट प्राप्त होगी अर्थात 40 वर्ष की छूट होगी ।
चयन प्रक्रिया:–
विकास सहायक – स्नातक के प्राप्तांक प्रतिशत का 30 प्रतिशत भारांश अंक, प्रबंधन में स्नातकोत्तर / डिप्लोमा के प्राप्तांक प्रतिशत का 40 प्रतिशत भारांश अंक, अनुभव का अधिकतम् 20 अंक तथा साक्षात्कार 10 अंक इस प्रकार कुल 100 अंक के आधार पर वरीयता सूची तैयार कर उसके आधार पर चयन किया जायेगा।
सहायक ग्रेड-03 – शैक्षणिक अर्हता 12वीं कक्षा के प्राप्तांक प्रतिशत का 40 प्रतिशत भारांश अंक, अनुभव का अधिकतम 20 अंक तथा कौशल परीक्षा 40 अंक। इस प्रकार कुल 100 अंक के आधार पर वरीयता सूची तैयार कर, उसके आधार पर चयन किया जावेगा।
भृत्य – शैक्षणिक अर्हता 8वीं कक्षा के प्राप्तांक को 100 प्रतिशत भारांश अंक प्रदान करते हुए वरीयता सूची तैयार की जावेगी तथा उसके आधार पर चयन किया जायेगा। यदि किसी आवेदक के 8वीं कक्षा अंकसूची में प्रतिशत अंक उल्लेखित न होकर सिर्फ ग्रेड दिया हो तो उन आवेदकों को उस ग्रेड का औसत प्रतिशत अंक प्रदान किया जायेगा। उदाहरण के लिए यदि किसी आवेदक को आठवीं में ए ग्रेड मिला हो तथा ए ग्रेड 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक हो तो उस आवेदक के अंक को 85 प्रतिशत मान कर वरीयता सूची तैयार की जायेगी। इच्छुक उम्मीदवार रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर छ.ग. के पते पर निर्धारित अंतिम तिथि 29/09/2022 तक कार्यालयीन समय में आमंत्रित किये जाते है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

