छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत, जल संसाधन विभाग में उपअभियंता सिविल (बैकलाग पद), उपअभियंता सिविल (नियमित पद) के पदों पर भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जिसके लिये अंतिम तिथि 7 अप्रैल रखी गयी है। उक्त पदों के लिये इक्छुक और योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। पदों से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी नीचे दी गई है।
पदनाम पदों की संख्या
उप अभियंता सिविल (बैकलॉग) – 18
उप अभियंता सिविल (नियमित पद) – 382
कुल पद – 400
आयुसीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए विभिन्न वर्गों को आयोग में मिलने वाली छूट के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

चयन प्रक्रिया
पदों के लिए व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसके बाद प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी फिर दस्तावेज सत्यापन सहित अन्य क्रियाओं के बाद योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा

