कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC जिला-बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा परिपालन में WDC PMKSY 2.0 योजना के सफल संचालन हेतु विकासखण्ड कोटा में सम्मिलित माईक्रोवाटरशेड में निम्नांकित संविदा पदों के सम्मुख दर्शाये गये वाछित अर्हतानुसार संविदा -नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 20 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – वाटरशेड सचिव
पदों की संख्या – कुल 07 पद
वेतन – 5000/-
विभाग का नाम – कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC जिला-बिलासपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 02-12-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 20-12-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
12वीं पास, माईक्रो वाटरशेड क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम/ग्राम पंचायत का कम्प्यूटर में निवासी एवं अनुभव को प्राथमिकता दी जावेगी।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20.12.2022 कार्यालयीन समय तक रहेगा। आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट साईज के फोटो शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, अनुभव, जाति, निवास संबंधी प्रमाण-पत्र स्वप्रमाणित प्रतियाँ संलग्न करें। समय सीमा के पश्चात प्राप्त पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।
लिफाफे के ऊपर एवं आवेदन पत्र में पद का नाम जिसके लिये आवेदन किया जा रहा है का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। लिफाफे के ऊपर प्रेषक एवं पत्र व्यवहार का पता स्पष्ट होना चाहिए अन्यथा आवेदन निरस्त किया जावेगा। स्वयं का पता लिखा हुआ दो लिफाफा 10 रूपये के डाक टिकट के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।
मेरिट के आधार पर चयन किया जावेगा। अभ्यर्थी छ.ग. का मूल निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिये सक्षम प्राधिकारी का प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। आवेदन पत्र कार्यालय में सीधे स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार होंगे।
A-4 साईज में टाईप किये गये आवेदन पत्र कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC बिलासपुर के नाम से प्रस्तुत करें आवेदन का प्रारूप संलग्न है।

