जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) के बीरगांव ब्लाक अध्यक्ष बेदराम साहू ने बताया कि आज दिनांक 29/01/2022 को जनहित के पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बीरगांव निगम आयुक्त का घेराव किया गया जिसमे जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार जी को ज्ञापन सौंपकर अपनी बीरगांव निगम क्षेत्र के जनताओ की प्रमुख समस्याओ से अवगत कराये जिस पर प्रशासन प्रतिनिधि के रूप मे उपस्थित तहसीलदार व निगम आयुक्त ने शीघ्र ही उक्त समस्याओ का निराकरण कराने हेतु अश्वासन दिया गया।

हमारे प्रमुख माँगो मे बीरगांव निगम चुनाव से पहले माननीय मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी ने बीरगांव आकर पटटा वितरण का काम प्रारंभ अपने हाथों किया था, कुछ ही लोगों को पटटा मिल पाया था तभी बीरगांव निगम चुनाव के कारण पटटा वितरण का काम रोक दिया गया था,, लेकिन अब निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और नवनिर्वाचित पार्षद, महापौर ने कार्यभार संभाल लिया है , इसलिए अब अविलंब सभी 40 वार्डो मे पट्टा वितरण का कार्य तत्काल प्रांरभ कराया जाए I,
2 – माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सख्ती के साथ उद्योगपतियों से संपत्ति कर वसूली करें और आमजनों का प्रापर्टी टैक्स माफ करें !!
3 – नगर निगम बीरगांव को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, चंदाखोरी, कमीशनखोरी बंद कराकर सभी निविदाओं में नियमानुसार एवं पारदर्शिता बरतें !!
4 – निगम चुनाव के कारण पिछले चार महीने से सभी 40 वार्डों के विकास कार्य ठप्प पड़े हैं जिसे नवनिर्वाचित पार्षदों की सहमति लेकर यथाशीघ्र काम प्रारंभ कराया जाये एवम् मूलभूत सुविधा के लिए जो लोग दर दर भटक रहे हैं, जिन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ महत्व दिया जाये !!
5 – सभी गांवो के निस्तारी तालाबों और मुक्तिधामों का सौंदर्यीकरण प्राथमिकता से कराया जाये !!

उपरोक्त सभी महत्वपूर्ण बिंदूओं पर यथाशीघ्र कार्यवाही नही किये जाने पर जिला कलेक्टर का घेराव किया जायेगा घेराव मे प्रमुख रूप से वार्ड क्र. 05 के पार्षद व अध्यक्ष बीरगांव ब्लाक बेदराम साहू जी ,वार्ड क्र 31के पार्षद एवज देवांगन जी, वार्ड क्र. 22 के पार्षद अश्वनी चांदरे जी, वार्ड क्र . 40 के पार्षद श्रीमति डिगेश्वरी देवांगन जी, मजदूर नेता नान्हू दिवान जी ,ओमप्रकाश साहू, यशवंत पाटिल, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार साहू, लोकनाथ साहू, रंजित साहू, लोकेश साहू, चेतन निषाद, डिगेश साहू, धर्मेंद्र साहू, गम्पू ,मन्नू बंजारे, बल्लू बंजारे, रजत साहू, मजहर इमाम, दुर्गेश साहू, भूपेंद्र साहू, ध्रुव राजपूत, वेददेवागन, ओमप्रकाश साहू, डोमेश देवांगन ,नोहर धृतलहरे, किशोर ध्रुव, उमेश धीवर, पुरूषोत्तम साहू, विजय यादव,
मनीष चौहान , प्रकाश साहू , रंजित साहू, करण शुक्ला, दुर्गा यादव, रामेश्वर साहू, जागेश्वार साहू , महेंद्र कुमार अनंद, मुकुंद वर्मा, नारद साहू, आशा राम सारथी, नीलाम्बर यादव, गोरे विश्वकर्मा, डैनी साहू ,अशोक मानिकपुरी , नरसिग ध्रुव, अमित निषाद, सूर्यकान्त मिश्रा, रवि शार्भी , सुनिल निर्मलकर, ईश्वर यादव, मोहम्मद श्लाउद्दिन , जीवन यादव ,तोरण साहू, राजेश कुमार, अजित, रमेश साहू ,मीलन धृतलहरे, सोमती धृतलहरे, भूपेंद्र ,रोशन मानिकपुरी, वासु मानिकपुरी, मान बाई जगत, राजु देवांगन, राजा साहू ललित साहू, शेषनारायण साहू आदि सैकड़ो कार्यकर्ता व नगर वाशी उपस्थित रहे।

