जिला – नारायणपुर अन्तर्गत पशुधन विकास विभाग में पशु चिकित्सा सुविधाओं क सुदृढीकरण / विभागीय / केन्द्रीय योजनाओ के शतप्रतिशत कियान्वयन करने हेतु सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रिक्त 04 (03 अजजा, 01 अपिव) पद की संविदा भर्ती हेतु नारायणपुर जिले के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार के लिए निर्धारित प्रारुप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं, जिसके अनुसार दिनांक 21/07/2023 शाम 05.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी
पदों की संख्या – कुल 04 पद
विभाग का नाम – कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, नारायणपुर जिला – नारायणपुर
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 06-07-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 21-07-2023
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से वेटनरी पालिटेक्नीक में डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा:–
आवेदक की आयु दिनांक की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होने चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु लागू आरक्षण नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जावेगी।
चयन प्रक्रिया:–
- सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पद हेतु शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के प्रतिशत का 75 प्रतिशत अंक एवं अनुभव के लिए अधिकतम 10 अंक (प्रत्येक वर्ष हेतु 02 अंक जो अधिकतम 05 वर्षों के लिए ही होगा एवं शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थाओं के कार्यानुभव ही मान्य होंगे) निर्धारित है, 15 अंक साक्षात्कार के होंगे।
- अंतिम चयन सूची, शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांको के प्रतिशत का 75 प्रतिशत, अनुभव एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंको को वरीयता के आधार पर जोड़कर बनाई जाएगी।
महत्वपूर्ण दस्तावेज:–
आवेदन पत्र के साथ संलग्न समस्त दस्तावेजों को अच्छी तरह से नस्तीबद्ध किया जावे तथा पृष्ठ क्रमांक भी अंकित करें। आवेदन पत्र निर्धारित क्रम में ही व्यवस्थित करें। (1. आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में, 2. निवास प्रमाण-पत्र, 3. आरक्षित वर्ग की स्थिति में जाति प्रमाण-पत्र, 4. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, 10वीं/12वीं के मार्कशीट सहित, 5 अनुभव प्रमाण-पत्र 6. पंजीयन प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण-पत्र )

