छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में 74 पदों की भर्ती | CIMS Bilaspur Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर के रिक्त शैक्षणिक पदों की पूर्ति स्वशासी के माध्यम से संविदा में किये जाने हेतु अधिष्ठाता कार्यालय, सिम्स बिलासपुर में प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार (जून माह में दिनांक 07.06.2022) को Walk-In-Interview आयोजित किया जाएगा। अन्य सभी जानकारी नीचे दी गई है। विभाग का नाम – कार्यालय अधिष्ठाता, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, छत्तीसगढ़ शासन बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 02-06-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 07-06-2022
शैक्षिक योग्यता – उपरोक्त पदों के लिये निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु एवं नेशनल मेडिकल कमीशन के प्रचलित मापदण्ड अनुसार एवं छ.ग. शासन नियमानुसार मान्य होगा। उपरोक्त पदों पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजपत्रित अधिकारियों के लिये लागू आरक्षण नियमों का पालन किया जावेगा। पदों के समक्ष दर्शित समेकित संविदा वेतनमान प्रतिमाह है। जिसमें शासन के द्वारा निर्धारित संविदा वेतन व अतिरिक्त वेतन जो स्वशासी मद से अनुमोदन उपरांत देय होगा, सम्मिलित है। जिस पर शासकीय नियमानुसार TDS तथा अन्य कटौती किये जायेंगें। इच्छुक उम्मीदवार वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, सिम्स बिलासपुर में प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार (जून माह में दिनांक 07.06.2022) को Walk-In-Interview आयोजित किया जाएगा। कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

