छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में उप निरीक्षक के 28 पदों पर भर्ती | कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधीनस्थ तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक) सेवा भर्ती नियम, 2018 यथा संशोधित के नियम 13 में उल्लेखित एवं अनुसूची-पाँच में दी गई योजना के अनुसार आबकारी मुख्यालय / कार्यालयों में कार्यरत लिपिकीय एवं आबकारी मुख्य आरक्षक / आबकारी आरक्षक संवर्ग के निर्धारित अर्हता पूर्ण करने वाले कर्मचारियों में से आबकारी उप-निरीक्षक के पदों को भरने हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 28.08.2022 को रायपुर शहर (छ.ग.) में आयोजित की जायेगी।
पदों के नाम – आबकारी उप निरीक्षक (Excise Sub Inspector)
पदों की संख्या – कुल 28 पद
विभाग का नाम – कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 27-05-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 07-07-2022 शैक्षिक योग्यता – जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक की उपाधि हो।

