*छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर विकास यादव का हुआ सम्मान*
नई उमंग वेलफेयर फाउंडेशन प्रोजेक्ट के तत्वाधान मे सावन उत्सव एवं टैलेंट शो कार्यक्रम संपन्न हुआ!
इस कार्यक्रम की संचालिका अंजुलता साहू एवं सुशीला ठाकुर थे!
यह कार्यक्रम मेग्नेटो मॉल रायपुर मे 10 अगस्त को रविवार को हुआ!!
छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत मे सभी फिल्म और सभी कलाकारों के सहयोग के लिए हमेशा खड़े रहने वाले और अपने व्यवहार और अपने काम और अपने मुश्कुराहट से सबका दिल जितने वाले विकाश यादव का इस कार्यक्रम मे उनको प्रतिक चिन्ह दे कर उनका सम्मान किया गया! विकाश यादव छत्तीसगढ़िया फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म प्रमोटर है छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली लगभग सभी फिल्मों का प्रमोशन विकाश यादव ही करते है फिल्मी नगरी से जुड़े सभी लोग उनके सहज और सरल स्वभाव से वाकिफ है मिलनसार होने के कारण वे सभी कलाकारों के फेवरेट रहते है
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप छत्तीसगढ़ी फिल्म के अध्यक्ष श्री योगेश अग्रवाल जी, छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार श्री रियाज़ खान ज़ी,छत्तीसगढ़ी फिल्म गीतकार पंडित श्री विवेक शर्मा ज़ी,छत्तीसगढ़ी फिल्म कोरियोग्राफर श्री दीपक बंजारे जी उपस्थित थे!!

