चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में प्राध्यापक / सह-प्राध्यापक / सहायक प्राध्यापक के 86 पदों की भर्ती शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर (छ.ग.) हेतु शासन द्वारा स्वीकृत सेटअप अनुसार विभागवार प्राध्यापक / सह-प्राध्यापक / सहायक प्राध्यापक के कुल 86 रिक्त पदों की पूर्ति नियमानुसार संविदा से भर्ती किये जाने हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 18/01/2023 से माह के प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – प्राध्यापक / सह-प्राध्यापक / सहायक प्राध्यापक
पदों की संख्या – कुल 86 पद
विभाग का नाम – कार्यालय अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय उत्तर बस्तर कांकेर छ.ग.
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 18-01-2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि – प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से
आवेदक को अपने मूल दस्तावेज मय पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित निर्धारित दिन को कार्यालयीन अवधि में साक्षात्कार स्थल पर अनिवार्य रूप से जमा करना है। उक्त नियुक्ति छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा (राजपत्रित) संविदा सेवा भर्ती नियम 2012 की अधिसूचना के तहत होगी ।
विभाग की रिक्त पदों की उपलब्धता के अनुसार आवेदन की जाँच कर वॉक-इन इंटरव्यू लिये जायेंगे। उक्त पदों में शासन के निर्देशानुसार आरक्षण नियम का पालन करते हुए नियुक्ति की कार्यवाही की जावेगी।
दिनांक 18/01/2023 से माह के प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से वॉक-इन इंटरव्यू बोर्ड रूम, अधिष्ठाता कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

