खैरागढ- छुईखदान- गण्डई जिले में संचालित 04 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों मे अंग्रेजी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक बैकलॉग रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 20 जनवरी 2022 अपरान्ह 05:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
- व्याख्याता
- शिक्षक
- सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला
पदों की संख्या – कुल 09 पद
विभाग का नाम – कार्यालय विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खैरागढ़-छुईखदान – गण्डई (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 30-12-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 20-01-2023
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
1.व्याख्याता – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नाकोत्तर की उपाधि एव बी.एड. प्रशिक्षित हो।
2.शिक्षक – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित संकाय/ विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक। उत्तीर्ण. बी. एड. अनिवार्य हो एवं टी.ई.टी. (पूर्व माध्यमिक) उत्तीर्ण हो।
3.सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला – मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में विज्ञान संकाय (गणित) जीवविज्ञान) में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में हर सकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण हो।
आयु सीमा:–
उक्त संविदा भर्ती के लिए आवेदक की आयु की गणना दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष अनिवार्य है।
आवेदन पत्र कार्यालय विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान – गण्डई के पते पर स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डॉक के द्वारा / कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि 20.01.2023 तक अपरान्ह 05:00 बजे निर्धारित हैं उसके पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।

