छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुछ बदमाशों ने एक कॉन्स्टेबल पर बीच सड़क लाठी और रॉड से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में आरक्षक सतीश कुमार लोधी का सिर फट गया, वह खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
4 बदमाश स्कूटी में सवार होकर आए और सतीश को टक्कर मारी। जिसके बाद वे शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारा। तब सतीश अपनी जान बचाकर भागा। वारदात के बाद पुलिस ने 2 बदमाशों को पकड़ लिया है। जबकि, उसके दो साथी फरार हैं।
शराब पीने के लिए मांग रहे थे पैसे
रहे थे पैसेसतीश कुमार लोधी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत है। उसकी पोस्टिंग जिला न्यायालय में है। सोमवार को आरक्षक सतीश कुमार लोधी अपने दोस्त आनंद वर्मा के साथ शाम 4 बजे घर जा रहा था। तभी सदर बाजार स्थित करोना चौक के पास यह घटना हुई।
दो युवक बाइक से उतरकर आरक्षक और उसके दोस्त से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। आरक्षक ने विरोध करते हुए पैसे देने से मना किया, तब युवकों ने गाली देते हुए रॉड और लाठी से आरक्षक और उसके साथी पर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस बीच उसके 2 अन्य साथी भी आ गए। जिन्होंने आरक्षक और उसके दोस्त की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान आरक्षक को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। युवकों की दबंगई और मारपीट के चलते बीच बाजार में भगदड़ की स्थिति बन गई।
थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
आदतन बदमाश है फैजुल और सैफुल
पुलिस के मुताबिक, करोना चौक निवासी आरोपी फैजुल हक और उसका भाई सैफुल हक दोनों आदतन बदमाश हैं। होली के पहले ही दोनों हथियार के साथ पकड़े गए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा था। बाद में दोनों जेल से छूट गए थे, जिसके बाद उन्होंने फिर से गुंडागर्दी शुरू कर दी।
पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस



