केदारनाथ में माथा टेक मुख्यमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य की कामना
ऐतिहासिक जीत के साथ पुनः मुख्यमंत्री बनने की कामना
रायपुर। युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता व अधिवक्ता अंचल गुप्ता ने युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की टोली के साथ उत्तराखण्ड स्थित बाबा केदारनाथ पहुंच भगवान शिव के समक्ष माथा टेक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। वहीं श्री बघेल के द्वारा राज्य के हित में किए जा रहे जनकल्याणक कार्य की निरनंतरता के लिए उन्हें शक्ति प्राप्ति हेतु आशीर्वाद मांगा है। इस संबंध में अधिवक्ता अंचल गुप्ता ने बताया कि हम युवा कांग्रेसियों सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि प्रांत के मुखिया भूपेश बघेल ने राज्य को विकसित व सशक्त बनाने के लिए संकल्प लेकर कार्य करने का बिड़ा उठाया है जिसके लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं। जिसका प्रमाण प्रांत के अन्नपूर्णा के पूजक किसानों के चेहरे में खुशी से ही देखने को मिल जाती है।

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्व सहायता समूह के कर्ज माफ कर उन्हें शून्य प्रतिषत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा कर सशक्त करने का कार्य किया है। मजदूरों को सिर उठाकर चलने के लिए विविध योजनाओं से समृद्ध किया है। हमारे बेरोजगार भाई-बहनों की वर्षों से लंबित मांग बेरोजगारी भत्ता को पूरा कर उनके शिक्षकीय सपनों को पूरा किया है। श्री गुप्ता ने आगे कहा कि हमारे मुखिया भूपेश बघेल के कार्य सचमुच अद्वितीय है। आज हम युवााओं ने हजारों किलोमीटर की यात्रा कर केदारनाथ पहुंच भगवान से यही कामना की है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी तरह कार्य करते रहे। साथ ही वे हर बार चुनावों में ऐतिहासिक मतो से जीतकर प्रदेश के मुखिया की बागडोर संभालते रहे।



