कार्यालय न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय मुंगेली के अंतर्गत निम्नलिखित रिक्त पदों की पूर्ति सीधी भर्ती से किये जाने अर्हता प्राप्त भारतीय नागरिकों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है, जिसके अनुसार दिनांक 31.07.2023 की शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
.वाहन चालक पद के लिए:-
शैक्षणिक योग्यता –
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / स्कूल से पूर्व माध्यमिक शाला ( कक्षा आठवी) उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र। (आठवी से अधिक योग्यताधारी अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा)
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जीवित एल. एम. व्ही. ड्राईविंग लायसेंस चिप लगा हुआ हल्का मोटरयान का वैध अनुज्ञप्तिधारी (लायसेंस) तथा वाहन चलाने का अनुभव होना अनिवार्य है।

2.भूत्य / फर्राश पद के लिए:-
वेतनमान – छ.ग. वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 अंतर्गत वेतन मैट्रिक्स के लेवल-1 (15600-49400)]
शैक्षणिक योग्यता –
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / स्कूल से प्राथमिक शाला (कक्षा पाँचवी) उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र। (आठवी कक्षा से उच्च योग्यताधारी अभ्यर्थियों को पात्रता नहीं होगी)
- आवेदित पद से संबंधित कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो) संलग्न करे।
3.आकस्मिकता निधि पद के लिए:-
वेतनमान – कलेक्टर मुंगेली द्वारा निर्धारित दर पर।
शैक्षणिक योग्यता –
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / स्कूल से प्राथमिक शाला (कक्षा पाँचवी) उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र। (आठवी कक्षा से उच्च योग्यताधारी अभ्यर्थियों को पात्रता नहीं होगी)
- आवेदित पद से संबंधित कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो) संलग्न करे।

आयु सीमा:–
प्रत्येक ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने दिनांक 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, परंतु छत्तीसगढ़ के स्थानीय / मूल निवासी अभ्यर्थी के उच्चतर आयु सीमा 40 वर्ष होगी।
आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 31.07.2023 दिन सोमवार की शाम 5:00 बजे तक बंद लिफाफे में, जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद के नाम “वाहन चालक” अथवा “भृत्य / फर्राश” अथवा “आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी” लिखा हो। उक्त आवेदन कार्यालय न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, मुंगेली (छ.ग.) को संबोधित होना चाहिए।
आवेदक द्वारा आवेदन पत्र कार्यालय न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय मुंगेली (छ.ग.) में रखे गए “ड्राप बाक्स” में डालकर प्रस्तुत करेंगे। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे तथा ड्राप बाक्स से भिन्न प्रकार जैसे:- स्पीड पोस्ट, डाक, रजिस्टर्ड डाक, ई-मेल, कोरियर, फैक्स आदि के माध्यम से प्राप्त किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जावेगा तथा इस संबंध में कोई पत्राचार भी स्वीकार्य नहीं होगा।
पदों के नाम –
- वाहन चालक
- भृत्य / फर्राश
- आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी (वाटरमेन, चौकीदार, स्वीपर, माली)
पदों की संख्या – कुल 08 पद
विभाग का नाम – कार्यालयः न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय मुंगेली (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 10-07-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31-07-2023

