कार्यालय जिला कोषालय अधिकारी बालोद (छ.ग.) द्वारा जिला कोषालय बालोद में भृत्य 01 पद (नियमित पद) के भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि दिनांक 31.10.2022 शाम 05.30 बजे तक आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – भृत्य
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला कोषालय अधिकारी बालोद (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 03-10-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31-10-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
- छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा पांचवी उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
- आवेदक छ.ग. राज्य का मूल निवासी हो।
- आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक है।
आयु सीमा:–
छत्तीसगढ राज्य के स्थानीय मूल निवासी जिनकी आयु दिनांक 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक न हो। छत्तीसगढ राज्य के स्थानीय निवासी अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य शासन द्वारा जो छूट दी गई है वह छूट यथावत लागू रहेगी तथा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आयु के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों के आधार पर अभ्यर्थियों को आयु में दी जाने वाली सभी प्रकार की छूटों को सम्मिलित करने के बाद अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी, इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जिसमें जन्म दिनांक अंकित हो संलग्न करना अनिवार्य है। उच्चतम आयु सीमा में छूट की पात्रता तत्संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही होगी।
चयन प्रक्रिया:–
- शैक्षणिक अर्हता कक्षा 5वी के प्राप्तांक को 100 प्रतिशत भारांश अंक प्रदान करते हुए वरीयता सूची तैयार किया जावेगा।
- किसी आवेदक के 5वी की अंकसूची प्रतिशत के स्थान पर सिर्फ ग्रेड अंकित है तो उन आवेदको को उस ग्रेड का औसत प्रतिशत अंक प्रदान किया जावेगा।
इच्छुक उम्मीदवार केवल स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

