कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी बलौदाबाजार (छ.ग.) द्वारा जिला मुख्यालय बलौदाबाजार, में योगा वेलनेस सेंटर हेतु योग सहायक के संविदा के पद पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 26 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – योग सहायक
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी बलौदाबाजार (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 22-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 26-10-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक 8 वी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
योग सहायक के मुख्य कार्य:–
- प्रतिदिन योगाभ्यासियों हेतु योगामेट, दरी, इत्यादि की बिछावन, साउंड सिस्टम लगाना एवं प्रशिक्षण उपरांत सुव्यवस्थित कर संधारित करना।
- आयुष योगा वेलनेस सेंटर में स्वच्छता की पूर्ण जिम्मेदारी।
- योग चिकित्सक की अनुपस्थिति में केन्द्र की व्यवस्था बनाये रखना।
- समय समय पर योग चिकित्सक एवं अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करना।
अनुमति इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में दिनांक 26/10/2022 तक, स्थान–कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापार, कक्ष क्रमांक-90, प्रथम तल, संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) के नाम से रजिस्ट्री / स्पीडपोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत करें सीधे तौर पर आवेदन पत्र स्वीकार नही की जावेगी। निर्धारित अवधि पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नही किया जावेगा।

