भारत में काम करने के लिए लोगों ने इन कंपनियों को बताया सबसे अच्छा है. इस लिस्ट के अनुसार, TCS पहले पायदान पर है. जानें दूसरे, तीसरे नंबर पर कौन सी कंपनी है.
पिछले साल की तरह इस बार भी बिज़नेस टुडे और टैगगड ने एक ऑनलाइन सर्वे रिपोर्ट जारी की है. इस सर्वे के दौरान भारत में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के कर्मचारियों से संपर्क किया. पिछले साल के सर्वे में 32,000 कर्मचारियों को शामिल किया गया था, जबकि इस वर्ष सर्वेक्षण में 35,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया. सर्वे के बाद 25 कंपनियों के बारे में लिस्ट निकाली है, जिनमें काम करना सभी लोगों के ख्वाहिश होती है. लोगों ने भारत में काम करने के लिए इन कंपनियों को सबसे अच्छा बताया है. इस लिस्ट के अनुसार, TCS पहले पायदान पर रही.
बता दें कि टीसीएस देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है. कंपनी बहुत जल्द ही कैंपस रिक्रूट्स के लिए भी बड़ा कदम उठाने जा रही है. इससे आईटी सेक्टर की दूसरी कंपनियों पर भी दबाव बढ़ने वाला है. साथ ही कंपनी कैंपस रिक्रूट्स के लिए भी बेस सैलरी में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है. आईटी सेक्टर में नौकरियों की संख्या कम हो रही है लेकिन टीसीएस ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में कैंपस से 44,000 भर्तियां की. इस साल कंपनी की योजना कैंपस से 40,000 लोगों को भर्ती करने की है.

