बेदराम साहू पार्षद वार्ड क्र 05 ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की कल दिनांक 30/11/2022 को शाम 04 बजे हाईड्रा चालक गणेश देवांगन पिता शिवचरण देवांगन ग्राम अडसेना निवासी का कार्य के दौरान फैक्ट्री सिलतरा पर कम्पनी प्रबंधन की लापरवाही से हुई हादसे मे घायल मजदूर का हास्पिटल जाते रास्ते पर ही दम तोड़ दिया कम्पनी प्रबंधन घटना की कारण को छुपाने का प्रयास कर परिवार जन को घुमराह कर रहा है आज मे मेकाहारा मे पोस्टमार्टम के पश्चात परिवार को शव सौपा दिया जायेगा ।

बेदराम साहू पार्षद ने आगे बताया की मृतक मजदूर हाईड्रा चालक गणेश देवांगन का दो छोटे – छोटे बच्चे व उनकी पत्नी एवं माता पिता के पालन-पोषण जीवन यापन के लिए कम्पनी प्रबंधक से 25 लाख रुपए व परिवार एक सदस्य का परमानेट नौकरी व मृतक की पत्नी को पेंशन दिये जाने का मांग करते है हम मजदूर परिवार के साथ है मृतक मजदूर परिवार के मांगो को पुरा नही करने पर उग्र आंदोलन करते हुए कम्पनी प्रबंधन का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।

