कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) द्वारासंचालनालय, आयुर्वेद, विभाग के निर्देशानुसार कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला उत्तर बस्तर कांकेर, में चतुर्थ श्रेणी फोर्थ क्लास कर्मचारी के रिक्त पदों की भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ के अनुसार पीडीएफ में दिए गए प्रारूप में आवेदन पत्र दिनांक 25.07.2023 तक शाम को 05:00 बजे तक आमंत्रित किये जाते हैं।

पदों के नाम –
- आयुर्वेद महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (दाई)
- औषधालय सेवक
- मसाजर (पुरुष)
- मसाजर (महिला)
- चौकीदार (पुरुष)
- वार्ड ब्यॉय
- किचन सर्वेन्ट
पदों की संख्या – कुल 17 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 26-06-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 25-07-2023

शैक्षिक योग्यता:–
- शासन अथवा शासन से मान्यता प्राप्त संस्था / बोर्ड से हाईस्कूल /हायर सेकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण।
- शासन अथवा शासन से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण केन्द्र से महिला आयुर्वेद स्वास्थ्य कार्यकर्ता (दाई) का न्यूनतम एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त।
- शासन अथवा शासन से मान्यता प्राप्त संस्था/बोर्ड से आठवी परीक्षा उत्तीर्ण।
आयु सीमा:–
प्रत्येक ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी आयु दिनांक 01.07.2023 को 18 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छत्तीसगढ़ के स्थानीय/मूल निवासी अभ्यर्थी के लिये शासन नियमानुसार कलेण्डर वर्ष 2023 की समाप्ति तक को निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष छूट की पात्रता होगी।
अन्य विशेष वर्गो में अधिकतम आयु सीमा में प्राप्त छूट यथावत लागू रहेगी तथा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आयु के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों के आधार पर अभ्यर्थीयों को आयु में दी जाने वाली सभी प्रकार की छूट को सम्मिलित करने के बाद अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नही होगी।

आवेदन दिनांक 25.07.2023 को सायं 05.00 बजे तक पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट, अधिकृत कोरियर द्वारा “पता- कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला उत्तर बस्तर कांकेर, संयुक्त जिला कार्यालय भवन, प्रथम तल,कक्ष क्रमांक-3, पिन – 494334″ में अनिवार्य रूप से प्राप्त होना चाहिये। विलंब से प्राप्त होने वाले आवेदनों अथवा डाक व्यवस्था में हुए विलंब के कारण को मान्य नही किया जावेगा तथा ऐसे आवेदन अस्वीकार कर दिये जायेगें। सीधे आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगे।
यदि आपने अभी तक हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लिक करें और सभी प्रकार के जॉब वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।

