अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार फिर एक बड़ा एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन करने वाले हैं. अमेरिका समेत पूरी दुनिया में इस ऑर्डर को लेकर इसलिए भी जिज्ञासा बढ़ी हुई है, क्योंकि ट्रंप ने इसके लिए अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर लिखा है कि वह अगले 24 घंटे में अब तक का सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पोस्ट डालेंगे.
व्हाइट हाउस देगा छूट
हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि ट्रंप अपनी योजनाओं को कैसे लागू करने या इतनी तेजी से बचत हासिल करने की योजना बना रहे हैं. पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस मेडिकेयर संघीय स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम के जरिए से खरीदी गई दवाओं पर छूट देने की योजना बना रहा है.
ट्रंप को हो सकता है विरोध
इस प्रस्ताव को दवा उद्योग से तीखे विरोध का सामना करना पड़ेगा. यह एक ऐसा आदेश है, जिसे ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान अपनाने की कोशिश की थी, लेकिन कभी पारित नहीं हो सका. उन्होंने अपने राष्ट्रपति पद के अंतिम हफ्तो में इसी तरह के एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, लेकिन बाद में एक अदालती आदेश ने इस नियम को बाइडेन प्रशासन के तहत लागू होने से रोक दिया था



