सहायक ग्रेड-3 एवं स्टेनोग्राफर भर्ती 2026: छत्तीसगढ़ में 28 पदों पर निकली भर्ती, 6 जून तक करें आवेदन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग अंतर्गत कार्यालय महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय परिसर बिलासपुर द्वारा सहायक ग्रेड-3 एवं स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 6 जून 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत सहायक ग्रेड-3 और स्टेनोग्राफर के कुल 28 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए 12वीं पास एवं स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर पद के लिए अंग्रेजी स्टेनोग्राफी एवं टाइपिंग का प्रमाण पत्र भी आवश्यक होगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
विभाग: कार्यालय महाधिवक्ता, छत्तीसगढ़
पद का नाम: सहायक ग्रेड-3 एवं स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)

कुल पद: 28
आवेदन माध्यम: ऑफलाइन
अंतिम तिथि: 06 जून 2026
कार्यस्थल: बिलासपुर, छत्तीसगढ़

वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को पद अनुसार ₹19,500 से ₹91,300 प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कौशल परीक्षा (Skill Test) एवं मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। स्टेनोग्राफर पद के लिए शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?
अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कार्यालय महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय परिसर, बोडरी, बिलासपुर (छ.ग.) के पते पर भेजना होगा।
नोट: अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन का अवलोकन अवश्य करें।

