शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु बैठक हुआ
शा.प्रा. शाला एव्ं पूर्व मध्य. शाला भाठापारा तुमगांव एवं शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार हेतु बैठक का आयोजन।
शा.प्रा. शाला एव्ं पूर्व मध्य. शाला भाठापारा तुमगांव एवं शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार हेतु शाला विकास एवं प्रबंधन समिति , पालक एवं शिक्षकों का बैठक संकुल केंद्र तुमगांव मे संपन्न हुआ बैठक की शुरुआत मां भारती एवं माँ सरस्वती के छायाचित्र में तिलक व माल्यार्पण कर किया गया। ततपश्चात बैठक के प्रमुख एजेंडाओ में छात्रों के शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार ,नियमित स्कूल उपस्थिति ,बच्चों के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण, विभिन्न प्रकार के TLM निर्माण ,बच्चों के स्तर अनुसार दक्षता की प्राप्ति, लर्निंग आउटकम्स की प्राप्ति, बच्चों के प्राप्त लफ़्ज़ों को एसएमसी एवं बालकों के साथ साझा करना , विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करना, नियमित रूप से पालक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन करना , समग्र शिक्षा से प्राप्त होने वाले बजट के आधार पर योजना का निर्माण करना एवं राशि का उपयोग करना ,स्वतंत्रता दिवस की तैयारी एवं आयोजन । बिंदुवार संस्था प्रमुख
श्री मति करुणा ठाकुर , श्रीमति बरुवा मैडम एव्ं श्रीमती संगीता रात्रे के द्वारा शाला प्रबंधन समिति की त्रेमासिक बैठक मे उक्त एजेंडाओ पर विस्तृत रूप से चर्चा एवं परिचर्चा किया गया ।बच्चो की नियमित उपस्थिति व बच्चों को 14 नवंबर तक कि स्थिति में पढ़ने लिखने की कौशल वृद्धि पर विशेष जोर दिया गया एवं उपस्थित सदस्यों एवं पालको से सहयोग की अपेक्षा किया गया । बैठक में प्रमुख रूप से संस्था प्रमुख श्रीमति करुणा ठाकुर, श्रीमती फुलगेसिया बरुवा, शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष श्रीमति हेमिन निषाद , पार्षद श्रीमति उमादेवी नायक शिक्षाविद श्री दीवान जी, समिति के सदस्य डिगेश्वरी निषाद, कल्याणी यादव,व शिक्षकगण श्रीमती दिव्या शर्मा, श्रीमति आरती चंद्राकर, श्री कुमार साहेब कुर्रे,श्री डुगेश कुमार , श्री द्वारिका साहू, शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव से संस्था प्रमुख श्रीमती संगीता रात्रे, एसएमसी अध्यक्ष ललित यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती विमला बांधे, पार्षद श्रीमती महेश्वरी धीवर, विधायक प्रतिनिधि श्री रामकिशोर अहिरवार भीम निषाद , ममता विश्वकर्मा , नरेंद्र कुमार निर्मलकर ,श्रीमती सुषमा कुर्रे, शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू, बलाराम नेताम ,श्रीमती रानू शर्मा ,उपस्थित थे।

