हाल ही में राज्य सरकार द्वारा ओडिशा में शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए 6,131 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी.सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. इसके लिए ओडिशा सरकार वर्ष 2022 तक 11,403 शिक्षकों की नियुक्ति करेगी. इसके लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को दी है.
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘5टी पहल के तहत सरकारी स्कूलों में बदलाव के साथ ही सरकारी हाई स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देशन में 11,403 टीचिंग पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.’
जारी बयान के अनुसार आगे कहा गया है, “यह सुनिश्चित करने के लिए कि अधिक संख्या में उम्मीदवार टीचिंग पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकें. इसके लिए परीक्षा और भर्ती नियमों में संशोधन किया गया है. साथ ही छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 3462 अतिरिक्त टीचिंग पदों को मंजूरी दी गई है.” हाल ही में राज्य सरकार द्वारा ओडिशा में शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए 6,131 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी.

इन पदों पर होगी भर्ती
CMO के अनुसार पहले चरण में हिंदी, संस्कृत और फिजिकल एजुकेशन के 4619 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और दूसरे चरण में TGT कला और तेलुगु शिक्षकों के 6720 पदों पर नियुक्ति की जाएगी

