शा प्रा शाला नवलपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी शासकीय प्राथमिक शाला नवलपुर में गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया साथ ही उल्लास मेला का आयोजन भी किया गया जिसमें साला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे साथ ही साला परिवार की और से प्रधान पाठक महेंद्र कुमार शर्मा सहायक शिक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह पवार एवं श्रीमती गंगा कुमारी मैडम उपस्थिति रही गांव के गणमान्य नागरिकों में एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा सोनवानी उपाध्यक्ष श्री अमर दास बांधे गांव के डॉक्टर रमेश कुमार साहू एवं कवि एवं पत्रकार गणेश महंत नवलपुरिहा जी उपस्थित रहे सभी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया तथा गणेश महंत नवलपुरिहा जी के द्वारा स्कुल के पंद्रह विद्यार्थीयों को पुस्तक वितरण किया गया।साथ ही अपने कविता के माध्यम से तालियों से जोरदार गड़गड़ाहट से मन को गदगद कर दिया ग्राम के पालको से भी निवेदन किया कि, अपने अपने बच्चों को नित दिन स्कुल भेजा करें ग्रामीणों से कहा कि बच्चों के शिक्षा अनुरूप गांव का वातावरण बनाएं साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।


