शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक बिलासपुर में डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, कोनी बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण हेतु योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षकों की अस्थाई नियुक्ति किये जाने हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 24/01/2023 दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे वाक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है, कोर्स- सेक्टर का विवरण निम्नानुसार है।
पदों के नाम – IT-ITes- Domestic Data Entry Operator
विभाग का नाम – कार्यालय प्राचार्य, शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक बिलासपुर छ.ग.
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 12-01-2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 24-01-2023
शैक्षिक योग्यता – उम्मीदवार जिन्होंने किसी भी विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है, वे डाटा एंट्री ऑपरेटर की रिक्ति के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 24/01/2023 दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे वाक-इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

