दक्षिण रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Southern Railway Recruitment 2021 के लिए निर्धारित फॉर्मेट में 30 नवंबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और जम्मू कश्मीर सहित अन्य कुछ जगहों के निवासी 15 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से दक्षिण रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स में लेवल 2 से लेवल 5 तक के कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। लेवल 2 पर चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। जबकि, लेवल 3 के तहत 21700, लेवल 4 पर 25500 और लेवल 5 पर 29200 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, लेवल 2 और लेवल 3 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। जबकि, लेवल 4 और लेवल 5 के लिए केवल ग्रेजुएट उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जा रही है तो किसी भी खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य या देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए हैं पते पर 30 नवंबर 2021 तक भेजना होगा। दक्षिण रेलवे का भर्ती नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in पर उपलब्ध है।
: रेलवे ने इन पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
इसके अलावा उत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, नई दिल्ली में सीनियर रेजिडेंसी स्कीम के तहत सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सीनियर रेजिडेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत 67700 रुपए से 208700 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार के लिए 11 नवंबर और 12 नवंबर को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें

