छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग जिला। रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर में 30 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया है। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित जिला रोजगार केंद्र रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।
जिला रोजगार विभाग रायपुर, उप संचालक ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजकों ऐ2जेड इंफ्रासर्विस लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्समैन (वाइन शॉप हेतु) के 100 पदों पर 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 12 हजार 675 रुपए प्रतिमाह की दर से एवं उमादेवी बहुउद्देश्यीय शिक्षा एवं विकास संस्थान रायपुर द्वारा सुपरवाइजर, डी.टी.पी ट्रेनर, कंप्यूटर ट्रेनर, सर्वेयर आदि के 10 पदों पर बीएससी/एमएससी एग्रीकल्चर द्वारा बीसीए स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8 हजार से 12 हजार प्रति माह की दर पर की जाएगी।
उन्होंने बताया कि योग्य एवं उपयुक्त उम्मीदवार आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर, साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आवेदक सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं।

