अतुल श्रीवास्तव/मुंगेली:- मुंगेली नगर पालिका में कांग्रेस ने भारी बहुमत से अपनी जीत दर्ज की। कल तक छाया अध्यक्ष कहलाने वाले हेमेन्द्र गोस्वामी को कुछ दिनों पहले कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था । अब उन्होने अध्यक्ष के पद को अपने नाम कर लिया। मुंगेली नगर पालिका में 11 पार्षद होने के बावजूद भाजपा हार गई। 10 पार्षदों के साथ कांग्रेस ने 13 मत हासिल किए और अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया ।मुंगेली एक और शहर सरकार की कुर्सी को कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है। मुंगेली नगर पालिका में 11 पार्षद होने के बावजूद भाजपा हार गई।

10 पार्षदों के साथ कांग्रेस ने 13 मत हासिल किए और अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस के हेमेन्द्र गोस्वामी नगर पालिका अध्यक्ष चुन लिए गए। कई दिनों से चल रही गहमा गहमी और तनावभरे माहौल के बीच मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 13 तो भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में महज 5 वोट निकले। 3 मत रिजेक्ट कर दिए गए। सालों बाद मुंगेली में मिली जीत के बाद कांग्रेसियों का उत्साह चरम पर है। बहुमत के बावजूद मिली हार से भाजपाई निराश दिखे।

