में बिना परीक्षा अधिकारी बनने का गोल्डन चांस, जल्द करें आवेदन, 67000 होगी सैलरी
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में अधिकारी बनने का गोल्डन चांस है. इसके (BARC Recruitment 2021) लिए BARC ने ड्राइवर सह पंप ऑपरेटर सह फायरमैन ए और सब ऑफिसर बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (BARC Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BARC की आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (BARC Recruitment 2021) पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2021 है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.barc.gov.in/careers/recruitment.html पर क्लिक करके भी इन पदों (BARC Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://recruit.barc.gov.in/barcrecruit/ के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (BARC Recruitment 2021) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (BARC Recruitment 2021) के तहत कुल 20 पदों को भरा जाएगा.
BARC Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2021
BARC Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण
पदों की संख्या
ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर-कम-फायरमैन/ए- 16 पद
सब ऑफिसर/बी- 04 पद
कुल- 20 पद
BARC Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड
चालक-सह-पंप ऑपरेटर-सह-फायरमैन/ए
उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस के साथ न्यूनतम एक वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए. साथ ही राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्रों से अग्निशमन उपकरणों जैसे अग्निशामक आदि में सर्टिफिकेट कोर्स किया हुआ होना चाहिए.
सब ऑफिसर / बी
उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं पास होने के साथ न्यूनतम 50% अंकों के साथ राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा कॉलेज से सब ऑफिसर कोर्स को पूरा किया हुआ होना चाहिए. इसके अलावा वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस वाले व्यक्तियों को वरीयता दी जाएगी.
BARC Recruitment 2021 के लिए आयुसीमा
ड्राइवर सह पंप ऑपरेटर सह फायरमैन ए- 18 वर्ष से 27 वर्ष
सब ऑफिसर बी- 18 वर्ष से 40 वर्ष
BARC Recruitment 2021 के लिए वेतन
चालक-सह-पंप ऑपरेटर-सह-फायरमैन ए- रु.21700/- + केंद्र सरकार के नियमों के तहत स्वीकार्य भत्ता.
सब ऑफिसर बी- रु. 35400/- + केंद्र सरकार के नियमों के तहत स्वीकार्य भत्ता.

