प्रखर पब्लिक स्कूल बिरगांव में बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्य एवं संस्कार देने के लिए स्कूल परिसर में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी बच्चों ने प्रण लिया कि हम अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करेंगे।
इस दौरान बच्चों ने शिक्षिका ललिता साहू के मार्गदर्शन में पूजा की थाली सजाकर माता पिता को तिलक लगाकर पुष्प मालाएं अर्पित की और उनका मुंह मीठा करवा पूजन किया।
प्रिंसिपल सरिता साहू ने विद्यालय में पहुंचें अभिभावकों व गणमान्यों का अभिवादन किया और इस दिन को मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को पश्चिमी संस्कृति को छोड़कर भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए और माता-पिता व गुरु का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के सभी शिक्षिक शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

