पीएम मोदी की मन की बात सुनने से मिलता है सकारात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन : चन्द्रपाल साहू
नवागढ़ विधानसभा के शक्तिकेद्र व बूथों में सुना गया प्रसारण
नवागढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को रविवार को भाजपा नवागढ़ विधानसभा के सभी बूथ पर दिग्गज भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं व आम लोगो के साथ बैठकर सुनी। कार्यक्रम के बाद विधानसभा के दिग्गज भाजपाई केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों से योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बंध में जानकारी भी ली।
ज्ञात हो कि बेमेतरा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेन्द्र वर्मा ने जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ से बूथों में मन की बात सुनने अपील की थी।
नवागढ़ शक्तिकेन्द्र के बूथ क्रमांक 147 में मन की बात सुनने के बाद ने मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर “मन की बात” देश भर में बहुत ही लोकप्रिय है। इससे समाज को नया आयाम तथा विभिन्न सकारात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन मिलता रहा है।
एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण रूप से राजनीतिक व्यक्ति हैं, लेकिन आज तक मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने राजनीतिक बात नही की. मन की बीत में उन्होंने सिर्फ सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की. चाहे वह पर्यावरण का मुद्दा हो, जल संरक्षण, स्वास्थ्य, फिटनेस, फिट इंडिया या योगा या फिर छात्रों को वैदिक गणित का मुद्दा हो. उन्होंने हमेशा सामान्य विषय को ही जनता के सामने रखा.
महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने कहा कि पीएम मन की बात के जरिए वे लोगों का हौसला आफजाई करते हैं। साथ ही देश के विकास को लेकर भी अपना अनुभव साझा करते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर आम लोगों व भाजपा कार्यकर्तायों में खासा उत्साह रहता है।
इस दैरान शक्तिकेन्द्र संयोजक राजेंद्र मिश्रा व गिरेन्द्र महिलांग, सह संयोजक धनीराम निर्मलकर व टीकम गोस्वामी,बूथ अध्यक्ष कन्हैया भोई व ईश्वर कुम्भकार, सचिव होरीलाल रजक, सुरेश निषाद, हिमांशु जैन, मिथलेश सोनकर, भागवत सोनकर, मोहन चेलक, सरिता कुम्भकार, तारकेश्वरी सोनकर, उत्तरा सोनकर सहित बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधानसभा के शक्तिकेन्द्रों में भी जूटे कार्यकर्ता
नवागढ़ विधानसभा अंर्तगत तीनो मण्डल के लगभग सभी शक्तिकेद्रों मे भाजपाइयों ने मन की बात का प्रसारण सुना। नवागढ़ मण्डल में मनहरण सिंह ठाकुर, नंदू साहू, मिलाप साहू, विष्णु ठाकुर, जितेंद्र सिंह भुवाल, डॉ जगजीवन खरे, अनुज दिवाकर, देवदास चतुर्वेदी, युवराज ठाकुर, मिन्टू बिसेन, सुरेश साहू, दुर्जन साहू, मीना रामकिशुन साहू, रितेश मिश्रा, रामसागर साहू, निमिराज सोनवानी, वीरेश सिंह, रोहित साहू, मनीराम साहू, उमेश ध्रुव, महेश टण्डन,मनमोहन बघेल, फूलचंद साहू, विनोद साहू, उमा मिश्रा, भुनेश्वर वर्मा, वेदप्रकाश वर्मा, तोपसिंह साहू, केदार साहू, ओम राजपूत ने अपने- अपने शक्तिकेद्रों मे मन की बात सुनी।
इसी तरह मारो मण्डल में नरेंद्र शर्मा, बबलु राजपूत, हरिकिशन कुर्रे, सुभाष सोनी, दुर्गा सोनी, प्रेमु वर्मा, अभिषेक राजपूत, युपेश साहू, मुचकुंद राजपूत, अमिता बघेल, संतोष चौबे, आलोक तिवारी, रामकुमार देशलहरा, बालशंकर वर्मा, कृष्णा ठाकुर, लक्ष्मी वर्मा, त्रिलोक साहू, महावीर साहू, प्रदीप शुक्ला, शिव वैष्णव, गुरमुख भार्गव, विजय डहरिया, वीरेन्द्र घृतलहरे, पुष्पा मात्रे,बबलू बांधे ने भी मन की बात सुनी। वहीं खण्डसरा मण्डल में फिरतुराम साहू, होरिलाल सिन्हा, दीपक तिवारी, छन्नू गुप्ता, कृपाशंकर त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, अर्पित गुप्ता, कुंजबिहारी ठाकुर, अश्वनी साहू, गजेन्द्र साहू, सती सिन्हा, कपिक बंजारे, कृष्णा वैष्णव, राजाराम चंद्राकर, गुड्डा खान, नागेश ध्रुव, महेंद्र जायसवाल आदि ने सुना।

