नगर निगम बीरगांव के नवनिर्वाचित पार्षद और जोगी कांग्रेस के बीरगांव ब्लाक अध्यक्ष बेदराम साहू ने बताया कि कांग्रेस सरकार के वायदा खिलाफी और धोखाधडी के विरोध में कल नगर निगम बीरगांव का घेराव किया जाएगा, चुनाव के कारण पिछले तीन महीने से जनता का काम रूका हुवा है, जनहित के समस्याओं का निवारण करने के बजाय नवनिर्वाचित महापौर स्वागत समारोह और चंदाखोरी में व्यस्त हैं,

निगम के कई महिला स्टाप को अपने घर पर काम करा रहे हैं , निगम क्षेत्र के बाहर सरकारी वाहन का दुरूपयोग कर रहे हैं, निगम में कमीशन का खेल अभी से चालू हो गया हैं , किस काम को कौन करेगा यह ठेका भी बंगला से ही तय किया जा रहा है, सभी पुराने ठेकेदारों को बुलाकर हिसाब लिया जा रहा है, बेदराम साहू ने चेतावनी भरे स्वर मे कहा कि जनसमस्याओं पर ध्यान नही देने एवम् भ्रष्टाचार में लिप्त रहने पर जनआंदोलन छेडा जायेगा, सडक से सदन तक की लड़ाई लडेगें,, बेदराम साहू ने बताया कि निगम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल बीरगांव आकर पटटा वितरण का काम प्रारंभ किया था, कुछ ही लोगों को पटटा मिल पाया था तभी बीरगांव निगम चुनाव के कारण आचार संहिता लागू हो गया और पटटा वितरण का काम निगम कमिश्नर द्वारा रोक दिया गया,, लेेेेकिन अब निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और नवनिर्वाचित पार्षद, महापौर ने कार्यभार संभाल लिया है , इसलिए अब अविलंब सभी 40 वार्डो मे पट्टा वितरण का कार्य तत्काल प्रांरभ कराया जाए , पट्टा वितरण योजना को ठण्डे बस्ते मे डाल दिया गया है , इस प्रकार की कार्यशैली से हमारे बीरगांव निगम के जनता के साथ धोखाबाजी हो रहा है जिसे हम सहन नही करेंगे, पार्षद श्री बेदराम साहू ने बताया कि पटटा वितरण सहित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग को लेकर कल 29 जनवरी 2022, दिन शनिवार को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये निगम कमिश्नर का घेराव किया जाएगा !!

