सीधी : जिले के ग्राम पडेनिया में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने रविवार शाम हिंसक रूप ले लिया, जब चाचा के बेटों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना रविवार को शाम लगभग 5 बजे की है, जब पप्पू कोल नामक युवक पर उसके ही रिश्तेदारों ने हमला कर दिया.
पप्पू का आरोप है कि जब वह घर बनाने की योजना बना रहा था, तभी पहले से नाराज चल रहे दादू और लाल वहां आए और बिना किसी चेतावनी के उस पर हमला कर दिया। पप्पू को सिर, पीठ और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया.
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, और पीड़ित परिवार ने संबंधित आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.



