नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद और जोगी कांग्रेस के बीरगांव ब्लाक अध्यक्ष बेदराम साहू ने बताया कि निगम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल बीरगांव आकर पटटा वितरण का काम प्रारंभ किया था, कुछ ही लोगों को पटटा मिल पाया था तभी बीरगांव निगम चुनाव के कारण आचार संहिता लागू हो गया और पटटा वितरण का काम निगम कमिश्नर द्वारा रोक दिया गया,, लेेेेकिन अब निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और नवनिर्वाचित पार्षद, महापौर ने कार्यभार संभाल लिया है , इसलिए अब अविलंब सभी 40 वार्डो मे पट्टा वितरण का कार्य तत्काल प्रांरभ कराया जाए।
बेदराम साहू ने 21 जनवरी को कमिशनर श्रीकांत वर्मा को पत्र लिखकर पटटा वितरण हेतु आग्रह किया था तथा चेतावनी देते हुए पत्र में लिखा था कि यदि सात दिवस के भीतर पट्टा वितरण का काम प्रारंभ नही किया जाता है तो ये स्वतः मान लिया जायेगा कि आपके द्वारा सत्तापक्ष कांग्रेस पार्टी को नगर निगम बीरगांव में विजय दिलाने की मानसिकता से ग्रसित होकर निगम चुनाव के ठीक पूर्व पट्टा वितरण कर मतदाताओं को प्रलोभन दिया गया था और अब चुनाव हो जाने के बाद पट्टा वितरण योजना को ठण्डे बस्ते मे डाल दिया गया है ,, इस प्रकार की कार्यशैली से हमारे बीरगांव निगम के जनता के साथ धोखाबाजी हो रहा है जिसे हम सहन नही करेंगे, यदि पट्टा वितरण का काम तत्काल शुरू नही किया गया तो सात दिन के बाद निगम वासियो के साथ दिनांक 29/01/2022 को आपका घेरावकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा कहकर चेतावनी दी गई थी
अप
पार्षद श्री बेदराम साहू ने बताया कि हमारे चेतावनी का निगम कमिश्नर पर कोई असर नही हुवा और पटटा वितरण का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, इसलिए 29 जनवरी 2022, दिन शनिवार को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये निगम कमिश्नर का घेराव किया जाएगा

