धरसींवा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला रावांभांठा में आज दिनांक 28 मार्च 2024 को विदाई समारोह का आयोजन किया गया ,इसमें कक्षा पाँचवीं के बच्चों को विदाई दी गई,सर्वप्रथम बच्चों का तिलक लगाकर अभिनन्दन किया गया ,बच्चों ने अपने पुराने और नए अनुभवों को जूनियर छात्रों के साथ साझा किया,विद्यार्थियों ने जो कुछ अपने शिक्षकों से सीखा,वह भी व्यक्त किया ।चौथी कक्षा के छात्रों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया । शाला के प्रभारी प्रधान पाठक पोषण लाल साहू ने बच्चों से कहा-बच्चों!!हम यहां कक्षा पांचवी के बच्चो को विदाई देने के लिए नही बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के लिए एकत्रित हुए है। बच्चो को लक्ष्य निर्धारित करने कहा गया जैसे बिना पता लिखा हुआ खत कहि नही पहुच सकता वैसे ही लक्ष्य निर्धारित किये बिना सफलता नही मिल सकता इसलिए जीवन मे लक्ष्य का होना बहुत जरूरी है। कक्षा 5 वी के कक्षा शिक्षक प्रताप सिंह कवर, कमलनारायण साहू, फागु राम बंजारे ने भी बच्चो को आशीर्वाद देते हुए आगे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और बच्चो को समयबद्धता और ईमानदारी से कार्य करने की बात कही । बच्चो को क़लम उपहार स्वरूप दिया और बताया कि क़लम की शक्ति अपराजेय है ,क़लम की शक्ति से रचनात्मक बनें। अंत मे स्वल्पाहार मे बच्चों का मुँह मीठा कराया गया एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई | इस विदाई कार्यक्रम में सरिता ध्रुवे, नूतन जोशी, अंजली साहू, शीतल जोल्हे, कमलेश्वरी पहरे,प्रीति साहू भारती निषाद, और परसराम पटेल उपस्थित रहे।

