दिनांक 24/02/22 को अजीत जोगी युवा मोर्चा द्वारा मेसर्स सार्थक स्पात प्राईवेट लिमिटेड संयन्त्र उरला के दोषियों की गिरफ़्तारी एवं चालान पेश करने की माँग को लेकर पीड़ित परिवार के साथ दोपहर 2 बजे रायपुर उरला थाने का करेंगी घेराव
पिछले एक साल से सार्थक इस्पात में 3 मजदूरों की मृत्यु मामले नहीं हुई संचालक की गिरफ्तारी और कोर्ट में भी नहीं पेश हुआ चालान।
अजीत जोगी युवा मोर्चा ने उठाई मजदूरों की आवाज। प्रदीप साहू
दोषी उद्योगपति को संरक्षण के बजाय गिरफ्तार करें पुलिस – बेदराम साहू
प्रदीप साहू प्रदेश अध्यक्ष अजीत जोगी युवा मोर्चा एवं पार्षद बेदराम साहु ने संयुक्त बयान जारी कर बताया की 23/03/21 को उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स सार्थक स्पात प्राईवेट लिमिटेड में संयन्त्र की दोषपूर्ण लापरवाही के कारण वर्ष 2021 में तीन मजदूरों की विस्फोट से असमय मृत्यु हो गई । इस संबंध में पुलिस थाना उरला के द्वारा के सयंत्र प्रबंधन आरोपी के विरुद्ध अपराध अंतर्गत धारा 287, 304 ए, 337 भादवि, अपराध क्रमांक 0096 दिनांक 23 मार्च 2021 मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त दर्ज हुए लगभग 1 साल होने वाला है लेकिन आज दिनांक तक उपरोक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और ना ही माननीय न्यायालय के समक्ष चालान पेश किया जा रहा है।

अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू बताया कि पुलिस के द्वारा सार्थक सयंत्र के आरोपी को बचाने का काम कर रही है जबकि प्रबंधन आरोपी को संरक्षण देने के बजाय पुलिस को गिरफ्तार करनी चाहिए । एक तरफ 3 परिवार उजड़ गया दूसरी तरफ आरोपी को बचाव का अवसर प्रदान किया जा रहा है जो पुलिस के के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
बेद राम साहू पार्षद ने कहा मृत मजदूरों के पीड़ित परिवारों को शासन, प्रशासन और प्रबंधन के द्वारा फूटी कौड़ी नहीं दी गई। गिरफ्तारी के अभाव में आज दिनांक तक अन्वेषण की कार्यवाही पूर्ण नहीं हुई है। न्याय शास्त्र सिद्धांत की “Justice Delayed Justice Deneid” अर्थात देर से मिला हुआ न्याय , न्याय नहीं मिलने के बराबर है। ऐसे में यदि शीघ्र अतिशीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो मजबूर होकर हमें सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

