भारत में प्रसिद्ध हैं भोलेनाथ के 5 मंदिर, दर्शन मात्र से होगी मोक्ष की प्राप्ति, हर छोटी-बड़ी मनोकामना भी होती है पूरी. 1. काशी विश्वनाथ मंदिर काशी विश्वनाथ धाम भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. ये मंदिर वाराणसी में स्थित है. माना जाता है यहां बहती गंगा नदी और भगवान भोलेनाथ के दर्शन मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है. भगवान विश्वनाथ के दर्शन मात्र से ही जीवन के कष्ट दूर होने की मान्यता है. 2.महाकालेश्वर मंदिर : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. माना जाता है कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से यदि महाकालेश्वर के दर्शन नहीं किए तो आपकी यात्रा पूर्ण नहीं होगी. महाकालेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ लिंग स्वरूप में दक्षिणमुखी हैं. यहां पर भगवान भोलेनाथ को कालों के काल महाकाल के रूप में पूजा जाता है. भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों लोग यहां पहुंचते हैं. 3.रामेश्वरम : तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुर में रामेश्वरम मंदिर स्थित है. पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम ने यहां पर शिवलिंग की स्थापना की थी ये मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. इसके अलावा यह चार धाम में से भी एक माना जाता है. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचते हैं. 4.केदारनाथ धाम : केदारनाथ धाम भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. हिमालय की गोद में बसा भगवान भोलेनाथ का ये धाम बेहद प्रसिद्ध है. माना जाता है कि केदारनाथ धाम की स्थापना पांडव वंश के जन्मेजय द्वारा की गई थी. इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए कठिन यात्रा तय करनी पड़ती है. 5.अमरनाथ धाम : बाबा अमरनाथ जिन्हें भारतवर्ष में बाबा बर्फानी के नाम से भी जाना जाता है. भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है. बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए काफी दुर्गम रास्तों से होकर जाना पड़ता है. इसके बाद भी यहां हर साल हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं. अमरनाथ यात्रा तीर्थों का तीर्थ कहलाता है. माना जाता है कि यहां भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था.

