” जेसीआई रायपुर मेट्रो द्वारा विश्व तम्बाकु निषेध दिवस पर ऑनलाइन पोस्टर/ स्लोगन कॉम्पिटिशन रिजल्ट घोषित ”
विश्व तम्बाकु निषेध दिवस पर जेसीआई रायपुर मेट्रो द्वारा स्लोगन कॉम्पिटिशन करवाया गया , जिसमे ज्ञानाश्रय स्कूल अग्रसेन चौक रायपुर ,सिन्धी इंग्लिश विद्यालय के बच्चों एवं आर के विद्या सागर मंदिर के बच्चों एवं इसके अलावा छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के बच्चों ने भाग लिए, जिसमे एंट्री रात्रि 12 बजे तक ली गई , जज पैनल ने आज रिजल्ट की घोषणा की , जिसमे प्रथम आयुष मंधानी, द्वितीय खुशी साहू एवं तृतीय पूजा श्रीवास को घोषित किया गया इसके अलावा माही राजपूत , विधि मराठे , दीक्षा एरने , गगन वैष्णव सुप्रिया शर्मा, दिशा घृतलाहरे ,गौरी श्रीवास ,वासुदेव निषाद, विक्रम चौधरी हर्षित चांदवानी , भाग्यश्री मिश्रा , यश कुमावत को सांत्वना पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट दिया जायेगा । जिसमे ज्ञानाश्रय स्कूल के प्रबंधक विजय हिषीकर एवं प्राचार्य वैभवी हिषीकर जी , सिन्धी इंग्लिश विद्यालय प्राचार्य मधुसूदन अमरावत जी एवं आर के विद्या सागर मंदिर प्राचार्य अनिल कुमार हरद्वानी जी का विशेष सहयोग मिला । जेसीआई रायपुर मेट्रो के अध्यक्ष आनंद मलानी एवं सचिव श्वेता वैद्य जी ने ये जानकारी दी ।

