भगत मीरे़ की रिपोर्ट
जीवन ज्योति स्कूल कोकियाखार में जिला पंचायत सदस्य महिला मोर्चा कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता सुश्री रत्ना पैंकरा (क्षेत्र क्रमांक 12)के द्वारा अपने 15 वें वित्त के विकास निधि के द्वारा दिए गए हेन्ड पंप का उद्घाटन किया गया! स्कूल स्टाफ, पालकों बच्चों में दिखी खुशी की लहर, स्कूल स्टाफ व बच्चों के द्वारा फूलों से जिला पंचायत सदस्य महोदया का स्वागत किया गया,सामाजिक दूरी का भी पालन किया गया इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य क्र. 22 के श्री मुरली यादव, स्कूल प्रबंधक एस.कुजूर ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष जनक प्रसाद पैंकरा, प्रधान पाठक बालकृष्ण देशवारी, अलसीना कुजूर, सहा. शि.जसिन्ता पन्ना एवं पालकों की उपस्थिति रही!

