बलरामपुर स्थान रामानुजगंज (छ.ग.) जिला न्यायालय स्थापना के अन्तर्गत रिक्त निम्नांकित पदों पर अर्हता प्राप्त भारतीय नागरिकों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं, जिसके अनुसार दिनांक 02.08.2023, दिन- बुधवार की संध्या 05:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
- वाटरमैन
- चौकीदार
- स्वीपर
- वाहन चालक
पदों की संख्या – कुल 07 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर स्थान रामानुजगंज (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 03-07-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 02-08-2023
अनुभव:–
सेवा कार्य करने हेतु तत्पर तथा आवेदित पद से संबंधित कार्य के अनुभव का प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो) संलग्न करें। यदि किसी कार्य में विशेषज्ञता रखते हों तो विशेष योग्यता जैसे ड्राईवर, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर एवं कम्प्यूटर इत्यादि प्रमाण-पत्र संलग्न करें।

आयु सीमा:–
प्रत्येक ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी आयु दिनांक 01 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ- 3-2/2002/1-3 रायपुर दिनांक 30.01.2019 में दिए गए निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छूट होगी अर्थात 40 वर्ष आयु सीमा की छूट होगी।
आवेदन पत्र दिनांक 02.08.2023, दिन- बुधवार की संध्या 05:00 बजे तक बंद लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम- “आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी” लिखा हो, कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर स्थान रामानुजगंज (छ.ग.) पिन कोड – 497220 के पते पर प्रस्तुत किये जा सकेंगें। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से दिनांक 02.08.2023, दिन बुधवार की संध्या 05:00 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे।
अंतिम तिथि उपरांत एवं अन्य किसी माध्यमों से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जावेगा। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास आदि से संबंधित प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतियां एवं पांच-पांच रूपये का डाक टिकट लगा हुआ एवं स्वयं का पता लिखा हुआ दो लिफाफा संलग्न करना आवश्यक होगा।
शैक्षिक योग्यता:–
कक्षा 5वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लिक करें

