अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, अध्यक्ष जनपद पंचायत गंगा राम भगत के उपस्थिति में जिला मुख्यालय में युवाओं की सहभागिता से विशाल धुम्रपान निषेध रैली एवं सेमीनार का आयोजन किया गया. विधायक रायमुनी भगत ने धुम्रपान नहीं करने की युवाओं को शपथ भी दिलाई.
कार्यक्रम के प्रथम चरण में विधायक रायमुनी भगत ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली रणजीता स्टेडियम से प्रारंभ होकर जय स्तम्भ चौक से पुरानी टोली हो कर स्वामी आत्मानन्द विद्यालय में समाप्त की गई. विशाल रैली के माध्यम से युवाओं द्वारा धुम्रपान उन्मूलन से प्रेरित नारो के साथ शहर के लोगों में जन जागरुता लाई गई.
रैली समापन के पश्चात युवाओं को प्रेरित करने के लिए सेमीनार का आयोजन स्वामी आत्मनंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर के सभागार में किया गया. जिसमें टी०पी भावे, उप संचालक, समाज कल्याण जशपुर द्वारा मद्यपान एवं धूम्रपान उन्मूलन के लिए शासन के द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी दी गई. जिसमें मुख्य रुप से जिला में संचालित नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्र में नशा से प्रभावित व्यक्तियों के लिए मेडिकेशन के प्रक्रिया को बताया गया.
अतः हमें व्यक्ति, परिवार, समाज, प्रदेश एवं देश के हित में मद्यपान एवं धुम्रमान से दूर रहना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन डी.डी. स्वर्णकार द्वारा किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कोषालय अधिकारी, सहायक संचालाक, सहायक प्राध्यापक एवं मनोचिकित्सक उपस्थित थे.



